स्वादिष्ट लाल #गाजर_का_अचार

 स्वादिष्ट लाल #गाजर_का_अचार

सर्दियों के मोंसम में गाजर बाजार में खूब मिलती है. गाजर के सलाद और हलवे के साथ साथ इसका का अचार और गाजर की कांजी का हम बहुतायत में प्रयोग करते हैं. आइये आज हम गाजर का अचार (Gajar Ka Achar) बनाते हैं।


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Pickle Recipe

गाजर - 4-5 (500 ग्राम)

सरसों का तेल - 1/2 कप

अदरक - 50 ग्राम

हरी मिर्च - 6-7 

नींबू - 1 

हल्दी पाउडर -1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

हींग - 2-3 पिंच 

अजवायन - 1 छोटी चम्मच

मेथी दाने - 2 छोटी चम्मच

राई या पीली सरसों - 2 टेबल स्पून 

नमक - 2.5 छोटी चम्मच


विधि - How to make Carrot Pickle Recipe

गाजर धोइये, छीलिये और दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े डंठल निकाल दीजिए. गाजर को पतले-पतले टुकड़ों में काट लीजिये.  हरी मिर्च को धोइये, डंठल तोड़िये और लम्बाई में काट लीजिये.  अदरक धोइये, छीलिये और पतला पतला काट लीजिये.


साबुत मसाले को कढ़ाई में हल्का सा रोस्ट कर लीजिये ताकि मसाले से नमी हट जाय. इसके लिए कढ़ाही गरम कीजिये,  गरम कढ़ाही में अजवायन और मेथी दाने को हल्का सा ब्राउन होने तक भूनकर एक प्लेट में निकाल लीजिए. हल्का ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिए. 


इसके बाद, कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग डालिये, कटे गाजर, अदरक और हरी मिर्च डाल कर मिलाइये. इन्हें 2 मिनिट तक पकाइये, हल्दी पाउडर और नमक डालकर मिलाइए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और इनमें लाल मिर्च पाउडर और पिसे हुए साबुत मसाले डालकर सभी को अच्छी तरह मिला दीजिये. अचार को 10 से 15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि गाजर नरम हो और हल्की ठंडी हो जाए. 


अचार को ठंडा होने के बाद, इसे एक बार और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद, इसमें नींबू का रस  डालकर मिक्स कर दीजिये.


गाजर का अचार तैयार है. अचार को अभी भी खाया जा सकता है लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन बाद आता है जब अचार में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएंगे.  अचार को पूरी तरह से ठंडा होने के बाद किसी कन्टेनर में भर दीजिये और 3  दिन तक धूप में रखिए. धूप में रखने से अचार का स्वाद अच्छा हो जाता है और यह ज्यादा जल्दी खराब भी नही होता. 1 से 2 दिन तक अचार को सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे करिये.  गाजर के अचार को 1 महीने तक रखकर खाया जा सकता है.


सुझाव


अगर आप गाजर के अचार को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो अचार में इतना तेल डाल लीजिए कि अचार तेल में डूबा रहे. 

अचार को निकालने के लिये हमेशा साफ और सूखे चमचे का प्रयोग करें.




Comments

Popular posts from this blog

DAP

शरीर के चक्रों पर कौन से देवी-देवताओं का वास होता है?

जाग्रति यात्रा